Sports

भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मदद के लिए खेल मंत्रालय आया आगे, बाइचुंग भूटिया ने किया स्वागत

कोरोना ने एक बार फिर लगभग हर वर्ग को प्रभावित किया है, ऐसे में सरकार उन सभी तक जरूरी और आवश्यक मदद मुहैया कराने के लिए नजर बनाए हुए हैं। खेल मंत्रालय ने भी कुछ ऐसी ही पहल की है, जिसका भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने स्वागत किया है। उन्होंने आज अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से यह बात साझा की है।

खिलाड़ियों की मदद के लिए विशेष सहायता सेल की स्थापना
दरअसल, भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सा, वित्तीय और अन्य सहायता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष सहायता सेल की स्थापना की है। पूर्व-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सहायता प्राप्त करने के लिए www.research.net/r/SAI-IOA-covid-19 पर पंजीकरण करने को कहा गया हैं।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मदद के लिए पहल
खेल मंत्रालय की इस पहल के सिलसिले में बाइचुंग भूटिया ने कहा कि भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय ने इस कोविड महामारी के दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मदद के लिए जो पहल की है वो स्वागत योग्य और सराहनीय है। खेल मंत्रालय की यह सहायता केवल पूर्व-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए है. लेकिन, ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो विभिन्न मंचों पर अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और आज वे कई कठिनाइयों का सामना कर रहे है।

‘राज्य भी खिलाड़ियों की मदद को आएं आगे’
भूटिया ने कहा कि सिक्किम सहित देश के अन्य राज्यों में ऐसे खिलाड़ियों को मदद की आवश्यकता है। राष्ट्रीय मंचों पर राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले ऐसे खिलाड़ियों की मदद के लिए राज्य सरकारों को आगे आना चाहिए, क्योंकि, राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकांश खिलाड़ी गरीब परिवारों से आते हैं। ऐसे खिलाड़ियों के लिए खेल और युवा मामले के विभागों को कम से कम बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को खिलाड़ियों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए कुछ बजट आवंटित करना चाहिए। बीमारी के दौरान जो खिलाड़ी अपना चिकित्सा खर्च वहन नहीं कर सकते, उनकी मदद की जानी चाहिए। ऐसे मामले हर जगह हैं।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=323098329179794&id=100044388880867

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button