Crime

बोलेरो-ट्रक हादसे में घायल अमरदीप की भी हुई मौत

घर के इकलौते चिराग के बुझने से परिजनों में मातम

दुद्धी, सोनभद्र – दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर सोमवार को बोलेरो व ट्रक के बीच हुए भीषण टक्कर में घायल बोलेरो सवार 23 वर्षीय अमरदीप पुत्र शोभनाथ की भी देर रात ट्रामा सेंटर वाराणसी में ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। घर के इकलौते चिराग अमरदीप की मौत की खबर से घर में मातम छा गया।माता-पिता की उम्मीद का दीया बुझने से मानों उन पर बज्रपात हो गया है।

बतादें कि सोमवार को दुद्धी से दीपक अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ विंध्याचल मिर्जापुर जा रहे थे। इस बीच हाथीनाला डाक बंगला के निकट सामने से आते हुए ट्रक से उनके बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 45 वर्षीय दीपक सहित उनकी पत्नी 38 वर्षीय माया, अमरदीप 23 वर्ष पुत्र शोभनाथ, दयाशंकर ड्राइवर निवासी जाबर 30 वर्ष, सिद्धार्थ पुत्र दीपक 5 वर्ष को गंभीर रूप से चोटें आईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजीव ने जांच के उपरांत दीपक को मृत घोषित कर दिया था। बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां से भी सभी घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रिफर कर दिया गया था।

इस बीच रात्रि 8 बजे ड्राइवर दयाशंकर की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर गंभीर रूप से घायल अमरदीप व उसकी बुआ माया को तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता थी। लेकिन वेंटिलेटर खाली ना होने की दशा में चिकित्सक ऑपरेशन नहीं कर पा रहे थे। बाद में स्थानीय स्तर पर पत्रकारों के विशेष प्रयास से फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर आदि पर पीएममो और सीएम कार्यालय को ट्वीट कर घटना की जानकारी देते हुए तत्काल घायलों के ऑपरेशन की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई। पत्रकार साथियों के इस मांग का सपोर्ट इंडिया टुडे के वरिष्ठ पत्रकार आशीष मिश्रा ने भी किया। जिसका नतीजा यह निकला कि पीएमओ व सीएम कार्यालय से मिले आदेश के बाद चिकित्सकों ने रात्रि 12:00 बजे अमरदीप व माया का ऑपरेशन करना शुरू किया लगभग 2 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद भी अमरदीप की प्राणरक्षा नही की जा सकी। जबकि उनकी बुआ माया और सिद्धार्थ नाम का लड़का अभी भी ट्रामा सेंटर में जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button