Crime

बोलेरो- ट्रक हादसे में घायल बोलेरो चालक की भी मौत

तीन की हालत अब भी गंभीर, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

दुद्धी, सोनभद्र- दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर सोमवार की दोपहर बोलेरो एवं ट्रक के बीच हुए भीषण टक्कर में बोलेरो ड्राइवर की भी बीती रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। बोलेरो चालक दयाशंकर गोंड पुत्र राजकुमार गोंड निवासी शाहपुर जाबर सोमवार की दोपहर दुद्धी से वार्ड नंबर आठ के निवासी दीपक के परिवार को लेकर विंध्याचल मिर्जापुर जा रहा था। इस बीच हाथीनाला डाक बंगला के निकट सामने से आते हुए ट्रक से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें 45 वर्षीय दीपक सहित उनकी पत्नी 38 वर्षीय माया, अमरदीप 22 वर्ष पुत्र शोभना, दयाशंकर ड्राइवर निवासी जाबर 30 वर्ष, सिद्धार्थ पुत्र दीपक 5 वर्ष को गंभीर रूप से चोटें आईं।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजीव ने जांच के उपरांत दीपक को मृत घोषित कर दिया बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां से सभी घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रिफर कर दिया गया था। सब मरीजों को उनके अटेंडेंट लेकर वाराणसी चले गए जबकि ड्राइवर का कोई सहयोगी न होने के कारण उसका इलाज जिला अस्पताल में किया जाने लगा। रात्रि 8 बजे जब ड्राइवर दयाशंकर के घर लोग जिला अस्पताल पहुंचते तब तक उसका करुणान्त हो चुका था। अस्पताल के मेमो पर एसआई प्रेम शंकर मिश्रा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गए थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button