Crime

मारकुंडी घाटी में पलटा डम्फर, चालक की दर्दनाक मौत

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी की चढ़ाई पर आज भोर में माल लदा एक डम्फर अचानक पलट गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक औरंगाबाद बिहार का निवासी बताया जा रहा है। उक्त वाहन ऊर्जान्चल से माल लोड करके वाराणसी आ रहा था। भोर में करीब चार बजे जैसे ही चालक मारकुंडी घाटी में पहुँचा तो एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर डम्फर पलट गया। लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने करीब 3 घन्टे बाद उसमें फंसे चालक के शव को निकाला। उसकी पहचान संतोष सिंह (40) पुत्र विनीत निवासी औरंगाबाद बिहार के रूप में कई गई। पुलिस के अनुसार, संतोष ही गाड़ी का चालक था।

Related Articles

Back to top button