Crime

ट्रक बोलेरो की भीषण टक्कर में एक की मौत,आधा दर्जन घायल

* दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर डाक बंगला के निकट हुई दुर्घटना

दुद्धी, सोनभद्र – दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर सोमवार की दोपहर बोलेरो व ट्रक के बीच हुए भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि वार्ड नंबर आठ महावीर मुहाल में विगत 2 वर्षों से रह रहे दीपक पुत्र शिवशंकर अपने परिवार को लेकर गाड़ी नंबर बोलेरो यूपी 32 जीडब्ल्यू 1545 से अपने पैतृक गांव विंध्याचल मिर्जापुर जा रहे थे। इस बीच हाथीनाला डाक बंगला के निकट सामने से आते हुए ट्रक से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें 45 वर्षीय दीपक सहित उनकी पत्नी 38 वर्षीय माया, अमरदीप 22 वर्ष पुत्र शोभना, दयाशंकर ड्राइवर निवासी जाबर 30 वर्ष, सिद्धार्थ पुत्र दीपक 5 वर्ष को गंभीर रूप से चोटें आईं।

जबकि गाड़ी में बैठी 3 वर्षीय दीपक की पुत्री शालू जाको राखे साइयां मार सके ना कोय की तर्ज पर जरा भी खरोंच तक नही आई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजीव ने जांच के उपरांत दीपक को मृत घोषित कर दिया बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों को 112 व हाथीनाला पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुद्धी लाया गया, जबकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक रामआशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी पंकज सिंह अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना व उन्हें जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button