Sports

UAE में हो सकते हैं IPL-2021 के बचे 31 मुकाबले

नई दिल्ली । आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों को बीसीसीआई UAE में कराने की तैयारी में है। सितंबर महीने में आयोजित किए जा सकते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ विशेषज्ञों ने आशंका व्यक्त की है कि सितंबर से लेकर नवंबर के बीच भारत में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि आईपीएल-2021 सीजन 29 मैच के बाद स्‍थगित हुआ है। अगर आईपीएल 2021 के मैच फिर से आयोजित होते हैं, बांकी बचे 31 मुकाबले होंगे। सितंबर में दोबारा टूर्नामेंट शुरू होते हैं तो इसके मायने यह है कि भारतीय खिलाड़‍ियों को टी-20 विश्‍व कप से पहले अभ्‍यास मिल जाएगा। इस साल टी-20 विश्‍व कप 18 अक्‍टूबर से 15 नवंबर के बीच आयोजित होगा। ऐसे में BCCI के पास आईपीएल 2021 सीजन पूरा करने के लिए एक महीने से भी कम समय होगा। यही कारण है कि बीसीसीआई आईपीएल 2021 के बाकी मैच भारत में न कराकर UAE में कराने की तैयारी में है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button