Astrology & ReligionState

चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन बनेंगे ग्रीन कार्ड

परिवहन विभाग ने तैयार किया सॉफ्टवेयर

देहरादून । कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार से उत्तराखंड भी ग्रसित है। तो वहीं, अब महाकुंभ और चारधाम यात्रा पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच चारधाम यात्रा के लिए आज यानी 15 अप्रैल से ऑनलाइन ग्रीन कार्ड जारी होने शुरू हो गए है। परिवहन विभाग ने इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है।
प्रदेश में हर साल 15 से 20 हजार ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं। चारधाम यात्रा के लिए भी ग्रीन कार्ड बनते हैं।

हालांकि, पहले यह ऑफलाइन प्रक्रिया थी, जिसकी वजह से ग्रीन कार्ड बनवाने वालों को लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। वहीं, अब सरकार ने इस साल से दस सीट क्षमता तक के वाहनों के ग्रीन कार्ड ऑनलाइन करने की तैयारी कर ली है। परिवहन सचिव रंजीत सिन्हा ने कार्यभार ग्रहण करते ही चारधाम के लिए ऑनलाइन ग्रीन कार्ड को प्राथमिकता पर लिया और एक सॉफ्टवेयर बनवाया है।

इस सॉफ्टवेयर में ही वाहन की पूरी डिटेल भरने के बाद ऑनलाइन ग्रीन कार्ड बन जाएगा, जिसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। इसके लिए किसी भी दस सीट क्षमता वाले वाहन स्वामी को आरटीओ दफ्तर आने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, दस से अधिक सीट क्षमता वाले वाहनों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने वाहनों की जांच के लिए आरटीओ दफ्तर जाना होगा। आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई के मुताबिक, ग्रीन गार्ड बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रायल चल रहा है। इस दिन खुलेंगे चारधाम के कपाट : गंगोत्री 14 मई, यमुनोत्री 14 मई, केदारनाथ 17 तथा बदरीनाथ 18 मई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button