Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृषभ : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। नेत्र या उदर विकार की संभावना है। शारीरिक या मानसिक तनाव मिल सकता है। अपने आप को व्यस्त रखें।
मिथुन : क्रोध पर नियंत्रण रखें। शाही खर्च से बचनाहोगा। देव पूजन आपके लिए हितकर होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
कर्क : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। संतान से मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की उलझनें रह्वहेंगी। संयम से काम लेना हितकर होगा।
सिंह : उच्च अधिकारी या राजनेता का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कन्या : गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता या उच्च अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम से काम लेना हितकर होगा।
तुला : निजी सुख में व्यवधान आएगा। अध्यात्मिक बल बढ़ सकता है, साधना की दशा और दिशा में यदि एकाग्रता आती है तभी। रचनात्मक मामलों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक : महत्वाकांक्षा बढ़ेगी, उसके साथ-साथ विरोधी भी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया कार्य पूर्ण होगा।
धनु : दांपत्य जीवन में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्तिहोगी। पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी अथवा राजनेता का सहयोग मिल सकता है।
मकर : व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पिता अथवा धर्मगुरु से सहयोग मिलेगा।
कुंभ : किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मीन : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लापरवाही तनाव देगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button