मेष : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवत्ति में वृद्धि होगी। सूर्य और मंगल का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा, लेकिन अध्यात्मिक ऊर्जा की दिशा में प्रगति होगी।
वृषभ : नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भयवश कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। संयमसे काम लेना हितकर होगा।
मिथुन : मंगल का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए निर्मल है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें। दायित्व की पूर्ति होगी।
कर्क : मंगल का परिवर्तन आंशिक तनाव देगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।
सिंह : आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। नए अनुबंध की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।
कन्या : धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
तुला : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा।
वृश्चिक : शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी या रोग मानसिक तनाव देगा। अज्ञात भय से बचें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
धनु : संतान के संबंध में सुखद समाचारमिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कायोर्ं में रुचि लेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन प्रियजन पीड़ा मिल सकती है। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। रुपए-पैसे के लेनलृदेन को लेकर सचेत रहें।
कुंभ : किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
मीन : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। रचनात्मक प्रयासों से सफलता मिलेगी।



