NationalSports

2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम का ऐलान

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की चयन समिति ने टोक्यो ओलंपिक के लिए 15 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी दल की घोषणा कर दी है। कोविड-19 महामारी के चलते एनआरएआई के अध्यक्ष रनिंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रत्येक इवेंट वर्ग के लिए 14 रिजर्व निशानेबाजों की भी घोषणा की गई है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में मौजूदा विश्व नंबर एक एलावेनिल वलारिवन एकमात्र ऐसी एथलीट हैं, जिन्हें टीम में चुना गया है। राष्ट्रीय टीम ने जो 15 कोटा जीते थे, वह उनमें से एक भी नहीं जीती थी। वह इस इवेंट में अंजुम मौदगिल द्वारा जीता गया कोटा हासिल कर सकती हैं। गौरतलब है कि 2019 ओलंपिक क्वालीफिकेशन अवधि के दौरान भारत ने 15 ओलंपिक कोटा हासिल किए थे।

मनु भाकर को मिला मौका
राष्ट्रीय चयन समिति ने यह भी फैसला किया कि महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा कोटा जीतने वाली चिंकी यादव की जगह अंजुम मौदगिल को दिया जाएगा। वहीं महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली मनु भाकर, महिलाओं की प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेंगी। वहीं अंजुम मौदगिल, मिश्रित एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में दीपक कुमार के साथ प्रतियोगिता में भारत की दूसरी टीम के रूप में भी प्रतिस्पर्धा करेंगी।

टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए भारतीय निशानेबाज टीम

10 मीटर एयर राइफल(पुरुष वर्ग) : दिव्यांश सिंह पंवार, दीपक कुमार। संदीप सिंह (रिजर्व शूटर) और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (रिजर्व शूटर)।

50 राइफल 3 पॉजिशन(पुरुष वर्ग) : संजीव राजपूत, एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर। स्पिनविल कुसाले (रिजर्व शूटर), चैन सिंह (रिजर्व शूटर)।

10 मीटर एयर पिस्टल(पुरुष वर्ग) : सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा। शहजार रिजवी और ओम प्रकाश मिथरवाल (दोनों रिजर्व शूटर)।

10 मीटर एयर राइफल(महिला वर्ग): अपूर्वी चंदेला, एलावेनिल वालरिवन। अंजुम मौदगिल और श्रेया अगरवाल (दोनों रिजर्व शूटर)।

50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन(महिला वर्ग) : अंजुम मौदगिल, तेजस्विनी सावंत। सुनिधि चौहान और गायत्री एन (दोनों रिजर्व शूटर्स)।

10 मीटर एयर पिस्टल(महिला वर्ग) : मनु भाकर, यशश्विनी सिंह देसवाल। पी हरि निवेता और श्वेता सिंह (दोनों रिजर्व शूटर्स)।

25 मीटर स्पोटर्स पिस्टल(महिला वर्ग) : राही सरनोबत और मनु भाकर। चिंकी यादव अभिदन्या पाटिल (दोनों रिजर्व शूटर्स)।

पुरुष स्कीट टीम : अंगदवीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान। गुरजोत सिंह खंगुरा और शीराज शेख (दोनों रिजर्व शूटर्स)।

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम: एलावेनिल वलारिवन और दिव्यांश सिंह पंवार। दीपक कुमार और अंजुम मौदगिल।

10 मीटर पिस्टल मिश्रित टीम : सौरभ चौधरी और मनु भाकर। अभिषेक वर्मा और यशश्विनी सिंह देसवाल।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button