Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष : महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन आज विष योग बनने के कारण वाणी पर संयम रखें। प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष : पिता या धर्म गुरु से अच्छा व्यवहार करें। विष योग रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। अधिक पानी पिएं वहीं हितकर होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मिथुन : खाने-पीने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। बुद्धिकौशल से किए कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन वाणी पर संयम न रखने से दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जोखिम न उठाएं।

सिंह : रोग और विरोधी सक्रिय रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, जबकि राजनैतिक लाभ मिल सकता है। संतान का सहयोग रहेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

कन्या : संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। वाणी पर संयम न रखने से पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

तुला : पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। खानलृपान में सावधानी रखें। मातृ पक्ष से व्यर्थ की उलझनें मिलेंगी। संयम से काम लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक :  अधीनस्थ कर्मचारी मित्र या भाई से मतभेद हो सकते हैं। समझौता करना ही हितकर होगा। रचनात्मक कायोर्ं में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

धनु : शाही खर्च से बचना होगा। कुटुम्ब से पीड़ा मिल सकती है, जबकि जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक कार्य में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर : छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। जल का अधिक से अधिक प्रयोग करें। संयम रखकर पारिवारिक तनाव से बच सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कुंभ : व्यर्थ का तनाव मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। व्यक्ति विशेष से वादलृविवाद की स्थिति आ सकती है। टालने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

मीन : कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button