UP Live

बलिया – शरारती तत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा, लोगों के हंगामे पर प्रशासन ने लगवाया

बलिया: जनपद बलिया के भीमपुरा थाना अंतर्गत खूंटा बहोरवा गांव में होलिका दहन को आधी रात के बाद अराजकतत्वों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को छतिग्रस्त कर दिया। जिसको लेकर सोमवार को दलित समाज आक्रोशित हो गया। लोगों ने प्रतिमा के पास पहुँचकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया किन्तु सफलता नहीं मिली। स्थिति बिगड़ते देख सीओ रसड़ा शिवनारायण और एसडीएम बिल्थरारोड सर्वेश यादव ने मोर्चा संभाला और लोगों को होली का पर्व शांति से मनाने की अपील करते हुए प्रतिमा तोड़ने वाले शरारती तत्वों के खिलाफत कार्रवाई का भरोसा दिया। बावजूद लोग मौके से हटने को तैयार नहीं हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

बाद में एसडीएम सर्वेश यादव ने प्रशासन द्वारा प्रतिमा लगवाने का भरोसा दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा कुछ कम हुआ और प्रशासन ने देर शाम तक नई प्रतिमा भी लगवा दी। शरारती तत्वों ने होलिका दहन की रात्रि में ही अम्बेडकर की प्रतिमा के दोनों हाथ को छतिग्रस्त कर दिया था। ग्रामीणों की माने तो जहां अम्बेडकर प्रतिमा है। वह खलिहान की जमीन है, उसी स्थान के पास वर्षों से होलिका दहन होता आया है। पुलिस का कहना है कि होलिका दहन होने के काफी देर तक पुलिस वहां मौजूद रही। सुबह जब लोगों ने अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित देखा तो उनमें आक्रोश बढ़ गया। सूचना पाकर क्षेत्र के अन्य गांवों के दलित नेता भी जुटने लगे। कुछ ही समय में वहाँ लोगों का हुजूम जुट गया था। मौके पर पहुचे डायल 112 ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। जिसके बाद धीरे धीरे कई थानों की पुलिस भी मौके पर जुट गई थी। किन्तु एकजुट दलित समाज प्रतिमा बदले जाने और कार्रवाई होने तक पीछे हटने को तैयार नहीं हो रहे थे।

Related Articles

Back to top button