Crime

चोरी की अष्टधातु की मूर्ति के साथ दो गिरफ्तार

महाराजगंज। कोतवाली पुलिस द्वारा बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति के साथ दो व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस उपाधीक्षक ने प्रेस वार्ता में दी। उपाधीक्षक ने बताया कि कोतवाल मनीष कुमार सिंह को जानकारी मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति झोले में कुछ सामान लेकर कहीं भागने की फिराक मे शिकारपुर चौराहे के पास नहर पुलिया पर मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस ने उन्हें नहर पटरी पर दौड़ा कर पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों के पास से चोरी की एक बेशकीमती अष्टधातु की भगवान बुद्ध की मूर्ति मिली। उसी झोले से एक वजन मापक यंत्र भी बरामद हुआ । पुलिस ने मु0अ0सं0 162/21 धारा 41/411/413 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर लिया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम मोतिस भारती निवासी कुईया कंचनपुर थाना सिन्दुरिया जनपद महाराजगंज व रामक्यास निवासी लखिमा थरूआ थाना कोतवाली महाराजगंज बताया। बरामद बेशकीमती अष्टधातु की भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति का वजन 6.472 किग्रा है।

Related Articles

Back to top button