Sports

भारत ने महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सभी पदक जीते

नई दिल्ली । चिंकी यादव ने यहां अनुभवी राही सरनोबत के साथ मनु भाकर को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया जिससे भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में तीनों पदक जीत लिये। इससे भारत की निशानेबाजी में प्रतिभा की गहराई का भी अंदाजा लग जाता है। 23 साल की चिंकी ने समान 32 अंक के कारण हुए शूट-ऑफ में सरनोबत को पछाड़ दिया और भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या नौ कर दी। उन्नीस साल की मनु ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 28 अंक से कांस्य पदक हासिल किया। ये तीनों निशानेबाज तोक्यो ओलंपिक के लिये पहले ही कोटा हासिल कर चुकी हैं। चिंकी ने 2019 में दोहा में हुई 14वीं एशियाई चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रहकर ओलंपिक कोटा जीता था। पहले 20 निशानों में वह 14 के स्कोर से आगे चल रही थी। उनके बाद मनु 13 अंक से दूसरे स्थान पर थीं। फिर भोपाल की निशानेबाज ने 21 के स्कोर से बाकियों पर बढ़त बना ली जिसके बाद अनुभवी सरनोबत ने भी वापसी की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button