Education

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का 101वां दीक्षांत समारोह 23 दिसंबर को

वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का 101वां दीक्षांत समारोह 23 दिसंबर, 2019, सोमवार, को सुबह 10 बजे से विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक वित्त और नीति संस्थान, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ विजय केलकर, दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण देंगे। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति, न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय, दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर समेत विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

101वें दीक्षांत समारोह में मंच से दो चांसलर पदक, दो स्वर्गीय महाराजा विभूति नारायण सिंह स्वर्ण पदक और 29 बीएचयू पदक प्रदान किये जाएंगे। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के श्री शिवार्चित मिश्रा को वर्ष 2019 की समस्त स्नातकोतर परीक्षाओं में सर्वोच्च संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत (सी.जी.पी.ए.) प्राप्त करने के लिए चांसलर पदक व स्व0 महाराजा विभूति नारायण सिंह स्वर्ण पदक तथा आचार्य वेद (शुक्ल यजुर्वेद) परीक्षा 2019 में प्रथम स्थान पाने पर बी.एच.यू. पदक प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के ही श्री अमन कुमार त्रिवेदी को वर्ष 2019 की समस्त स्नातक परीक्षाओं में सर्वोच्च संचयी ग्र्रेड प्वाइंट औसत (सी.जी.पी.ए.) प्राप्त करने पर चांसलर पदक व स्व0 महाराजा विभूति नारायण सिंह स्वर्ण पदक तथा शास्त्री (आनर्स) परीक्षा 2019 में प्रथम स्थान पाने पर बी.एच.यू. पदक भी प्रदान किया जाएगा। कुल 29 छात्रों को दीक्षांत समारोह में मंच से पदक प्रदान किये जाएंगे। संकाय स्तर पर कुल मिलाकर 508 छात्रों को स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं के लिए पदक व पुरस्कार दिये जाएंगे।

इस दीक्षान्त समारोह में वर्ष 2019 के लिए संयुक्त रूप से डी. लिट. की 2 उपाधियां, पीएच.डी. की 622 उपाधियां, एम. फ़िल. की 12 उपाधियां, स्नातकोत्तर की 4511 उपाधियां तथा स्नातक की 6272 उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button