Sports

23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक का आगाज, टॉर्च रिले में दर्शकों की `नो एंट्री`

खेलों में भी नहीं होंगे शामिल दर्शक, जापान सरकार का बड़ा फैसला

टोक्यो/नई दिल्ली । जापान सरकार ने टोक्यो ओलंपिक को लेकर बड़ा फैसला किया है। दरअसल कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विदेशी दर्शकों के खेलों में शामिल पर रोक लगा दी है। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, जापान सरकार ने अपने इस फैसले की जानकारी आयोजन समिति को दी है। हालांकि समिति की ओर से औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है, लेकिन टॉर्च रिले बिना दर्शकों के होगी इस बात की पुष्टी हो गई है।

दरअसल पिछले साल होने वाले ओलंपिक खेल कोरोना महामारी के चलते स्थगित हो गए थे। जिसके बाद अब टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आगाज होना है। जो कि 8 अगस्त तक चलेंगे। इसके साथ ही पैरालिंपिक के लिए 24 अगस्त से 5 सितंबर का समय निर्धारित किया गया है। वहीं आयोजकों का कहना था कि, `टोक्यो ओलंपिक के लिए टॉर्च रिले एक महीने के भीतर शुरू हो जाएगी। टॉर्च धारकों और रिले में भाग लेने वाले अन्य लोगों के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल की घोषणा की।` उन्होंने यह भी कहा था कि बिना सूचना के रिले के मार्ग में बदलाव किया जा सकता है।

बता दें कि, आयोजन समिति के उप महानिदेशक ने कहा, `कोई नारेबाजी या शोर नहीं होगा। तालियां बजा सकते हैं, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।`रिले में मास्क के बिना दौड़ने की अनुमति रहेगी, लेकिन बाकी लोगों को मास्क लगाना होगा। फिलहाल रिले 25 मार्च को फुकुशिमा से शुरू होकर 23 जुलाई को टोक्यो में खत्म होगी। दरअसल फुकुशिमा जापान का वह हिस्सा है जो भूकंप, सुनामी और परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी झेल चुका है।

वहीं बता दें कि, जापान की जनता लगातार ओलंपिक के आयोजन का विरोध कर रही है, और उन्होंने विदेशियों से कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका लगातार जताई है। इसके अलावा खेल की लागत बढ़ने का भी विरोध हो रहा है। इन खेलों में 11000 ओलंपिक खिलाड़ी, 4000 पैरालम्पिक खिलाड़ी, हजारों कोच, जज, प्रायोजक, मीडिया और वीआईपी भाग लेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button