Off Beat

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी : दो लोगों की मौत

लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) : लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि निघासन थाना क्षेत्र के रकेहटी गांव के पास रकेहटी-महुआ लिंक रोड पर एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी, जिसकी चपेट में आकर परागी लाल (65) और उसकी पौत्री राधिका (12) की मौत हो गयी।

इसी थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य घटना में सोथियाना दुलही गांव में खेल रही बच्ची इदा (दो) की गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button