NationalSports

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीं पर हराकर दोहराया इतिहास, प्रधानमंत्री-गृहमंत्री ने दी बधाई

ब्रिस्बेन /नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को उसी की जमीं पर हराकर भारत ने इतिहास दोहराया है। भारतीय क्रिकेट टीम की इस जीत पर देशभर में खुशी का माहौल है। टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई लोगों ने बधाई दी है। भारतीय टीम पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, `हम सभी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता से बहुत खुश हैं। हमें पूरी सीरीज में टीम में एक उल्लेखनीय ऊर्जा और जुनून दिखाई दिया। उनके भीतर जीतने दृढ़ इरादा, उल्लेखनीय धैर्य और दृढ़ संकल्प था। टीम को बधाई! आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को सलाम। संपूर्ण राष्ट्र को आपकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व है।

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि `टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में लचीलेपन, धैर्य और दृढ संकल्प जैसे शब्दों को चरितार्थ किया है। आपने पूरे देश को प्रेरित किया है।` उन्होंने कहा, यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत ही यादगार लम्हें हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि वो इस टेस्ट के कई नायकों शानदार ऋषभ पंत, भरोसेमंद चेतेश्वर, भावनात्मक मोहम्मद सिराज, शांत और प्रभावी वॉशिंगटन सुंदर, भावुक शार्दुल और विस्मय से भरे शुभमन गिल के बारे में बात करना बंद नहीं कर सकता लेकिन सबसे अहम रहा शांत और समझदार अजिंक्य रहाणे का नेतृत्व। इनकी खूबियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उल्लेखनीय है कि ब्रिसबेन टेस्ट में जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला भी 2-1 से जीत ली है। ब्रिस्बेन में 5 विकेट से मिली जीत काफी यादगार है क्योंकि भारत इस मैदान में पिछले 33 सालों से नहीं जीता था। वहीं ऑयरी टेस्ट श्रृंखला में भारत ने काफी मुश्किलों का सामना किया। खिलाड़ियों के चोटिल होने तथा कप्तान कोहली के वापस लौटने के बाद युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के मैदान में मात दी। टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन पर बीसीसीआई ने 5 करोड़ रुपये का बोनस देने का भी ऐलान किया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button