UP Live

श्रीराम नाम के जयकारे के साथ निकली जनजागरण यात्रा

दुद्धी, सोनभद्र- विश्व हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अगुवाई में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान का जन जागरण रथ मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचा। भाजपा एवं सहयोगी संगठनों के लोग उसकी भव्य आगवानी करते हुए उसे कनहर नदी तट पर ले गए| शिव मंदिर में बकायदे पूजन अर्चन के बाद भगवान के स्वरूप धरे बच्चों से सजे रथ के साथ नगर में शोभा यात्रा का शुभारंभ शंखनाद से किया| इसके पश्चात बीडी पत्ता गोदाम,माँ काली तिराहा,संकट मोचन मंदिर,मुख्य चौक,तहसील तिराहा,टाउन क्लब मैदान होते लोगों का भारी कारवाँ रामनगर की ओर कुंच किया|

इस दौरान श्रीराम मंदिर निर्माण में अधिक से अधिक दान देकर पुण्य का भागी बनने की अपील की गई। इस मौके पर जनजागरण में ओमप्रकाश दुबे, मनोज सिंह बबलू,मनोज मिश्रा,सुरेंद्र अग्रहरि, रामेश्वर राय ,सुरेन्द्र सिंह, दिलीप पांडेय, ओमप्रकाश मिश्रा, राजन चौधरी,जीत सिंह खरवार, अंजनी जायसवाल, गोरख अग्रहरि, सूरजदेव सेठ,मोनू सिंह, संजू तिवारी,सुमित सोनी, आलोक जायसवाल, मनीष जायसवाल, नीरज अग्रहरि, अभिनय कुमार, अंशुमान राय,दीपक शाह,पीयूष अग्रहरि, ऋषभ मिश्रा समेत विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समेत अन्य सहयोगी संगठनों से जुड़े सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ आम लोग भी उसमें बढ़ चढ़कर शामिल हुए|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button