Astrology & Religion

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

मेष : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी।

वृषभ : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।रचनात्मक कायोर्ं में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

मिथुन : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क : शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कन्या : बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्यके प्रति सचेत रहें और वाणी पर संयम रखें।

धनु : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मकर : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन : उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button