Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 16,505 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 34 लाख के पार

नई दिल्ली : देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से अब तक 1.03 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि इससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 99.46 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि सक्रिय मामले घटकर दो लाख 43 हजार 953 पहुंच गये हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय को विभिन्न राज्यों से सोमवार तक प्राप्त रिपोर्टाें के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 16,505 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ तीन लाख 40 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 19,557 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 99,46,867 तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.16 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले और घटकर 2,43,953 पर आ गये और इनकी दर 2.46 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 146 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,49,617 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

Related Articles

Back to top button