State

मुरादनगर हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी व रक्षामंत्री सिंह ने जताया दुख

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आज श्मशान में छत गिरने से हुए बड़े हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख व्यक्त किया है। इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है व 50 से अधिक घायल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
राजनाथ सिंह ने जताया शोक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ग़ाज़ियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिर जाने के कारण कई लोगों की मृत्यु के समाचार से मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। दुख की इस घड़ी में मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही कामना करता हूं कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button