
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे `मन की बात` से देश की जनता को संबोधित करेंगे। ये साल का आखिरी मन की बात रेडियो कार्यक्रम होगा। पिछले बीते एक महीने से देश में कृषि कानून को लेकर तनाव देखा गया है। सैकड़ों की संख्या में किसान कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार पीएम मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में कृषि कानून और उससे जुड़ी कुछ अहम मुद्दों पर बात कर सकते हैं।
आपको बता दें, कृषि कानून को लेकर किसान पिछले एक महीने से दिल्ली बॉर्डर पर लगातार अपना विरोध जता रहा है। किसानों की सीधी मांग है कि तीनो कृषि कानूनों को सरकार वापस लें, नहीं तो वो इसी तरह बॉर्डर पर अपना विरोध जताते रहेंगे। वहीं, पीएम मोदी ने इस बीच किसानों को कृषि कानून के बारे में जानकारी देते हुए इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने की बात की है। लेकिन किसान अपनी मांग पर डटे हुए हैं।



