Sports

बिशन सिंह बेदी ने DDCA छोड़ा, बोले- जेटली को संसद में सम्मान मिले

नई दिल्ली : भारत के पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने फिरोजशाह कोटला (अरुण जेटली स्टेडियम) में दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली की प्रतिमा लगाने पर नाराजगी जाहिर की है। बेदी ने अरुण जेटली के बेटे और मौजूदा DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली को चिट्‌ठी लिखकर अपने नाम का स्टैंड हटाने की मांग की। बेदी ने DDCA की सदस्यता भी छोड़ने की घोषणा की। 2017 में कोटला के एक स्टैंड का नाम बेदी के सम्मान में बिशन सिंह बेदी स्टैंड किया गया था। इसी दौरान मोहिंदर अमरनाथ के नाम पर भी एक स्टैंड बनाया गया था।

जेटली का पिछले साल 24 अगस्त को निधन हो गया था। इसके बाद फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया था। यहां जेटली की 6 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का फैसला भी किया गया था। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रहे जेटली 1999 से 2013 तक DDCA के भी अध्यक्ष रहे थे। उनके बाद रजत शर्मा DDCA प्रेसिडेंट बने। उन्होंने इस्तीफा दिया तो जेटली के बेटे रोहन को बिना विरोध अध्यक्ष चुना गया था। बेदी ने रोहन जेटली को लिखी चिट्‌ठी में कहा, मैं सब्र रखने वाला सहनशील व्यक्ति हूं। मुझे इस पर गर्व है। लेकिन DDCA में जो कुछ चल रहा है, उससे मैं डरा हुआ हूं। मजबूरी में यह कदम उठा रहा हूं। आपसे गुजारिश है कि स्टेडियम में मेरे नाम से जो स्टैंड है, उसे हटा दिया जाए। मेरी मेंबरशिप भी फौरन खत्म करें। बेदी ने आगे लिखा, मैने यह फैसला सोच समझकर लिया है। मुझे ऐसा नहीं लगता कि मेरे सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है, लेकिन सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।

बिशन सिंह बेदी ने DDCA छोड़ा उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझे और मेरे खेल को सम्मान दिया। अब मैं यह सम्मान वापस कर रहा हूं। मैं यह बताना चाहता हूं कि रिटायरमेंट के 40 साल बाद भी मैंने अपनी वैल्यूज कायम रखी हैं। बेदी ने लिखा- जब फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली के नाम पर किया गया तो मुझे लगा कि अब कुछ अच्छा होगा, लेकिन मैं गलत था। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि कोटला में उनकी प्रतिमा क्यों लगाई जा रही है? वे अच्छे नेता थे। उन्हें संसद में सम्मान दिया जाना चाहिए। वे अच्छे एडमिनिस्ट्रेटर नहीं थे। मैं हमेशा उनकी नीतियों का विरोधी रहा हूं। उनके आस-पास हमेशा चापलूस लोग रहते थे। बेदी ने लिखा- क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेटर की प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। आपके आस-पास घिरे लोग यह नहीं बताएंगे। लॉर्ड्स पर डब्ल्यू जी ग्रेस, ओवल पर सर जैक हॉब्स, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सर डॉन ब्रैडमेन, बारबाडोस में सर गैरी सोबर्स और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शेन वॉर्न की प्रतिमाएं लगी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button