National

21वीं शताब्दी, अभूतपूर्व चुनौतियों और अवसरों की भी शताब्दी : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्‍हें लीजन ऑफ मेरिट की उपाधि दी है जो मेरे लिये बहुत सम्‍मान की बात है। उन्‍होंने कहा कि इस तरह उन्‍होंने आपसी संबंधों को बेहतर बनाने में भारत और अमरीका के प्रयासों को स्‍वीकार किया है। ये भारत-अमरीका सामरिक भागीदारी के बारे में समान विचार का भी प्रतीक है। श्री मोदी ने अपने कई ट्वीट में कहा है कि 21वीं शताब्‍दी, अभूतपूर्व चुनौतियों और अवसरों की भी शताब्‍दी है। उन्‍होंने कहा कि भारत-अमरीका संबंध से लोगों को विशाल और अनूठा अवसर उपलब्‍ध होगा, जिससे समस्‍त मानवता को भी वैश्विक नेतृत्‍व उपलब्‍ध होगा। भारत के एक अरब तीस करोड़ लोगों की ओर से प्रधानमंत्री ने अमरीकी सरकार और दोनों देशों के अन्‍य साझेदारों के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जारी रखने को दोहराते हुए कहा कि भारत-अमरीका के संबंध और मजबूत होंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button