
नई दिल्ली : खेल मंत्रालय ने भारतीय पैरालंपिक समिति-पी. सी. आई. पर लगा बैन तुरंत प्रभाव से हटा दिया है। पैरालंपिक समिति पर खेल मंत्रालय ने पिछले साल खराब संचालन के कारण यह बैन लगाया था। इसके बाद पी. सी. आई. ने अपने अध्यक्ष राव इंद्रजीत को बर्खास्त करने का फैसला किया था। मंत्रालय को राव इंद्रजीत की शिकायत मिली थी, जिन्हें बहुमत से हटाया गया। मंत्रालय ने पाया कि शिकायत को लेकर महासंघ का जवाब संतोषजनक नहीं था।



