UP Live

फरेंदा शार्टसर्किट से लगी रुई के गोदाम में आग लाखो का नुकसान

महाराजगंज। फरेन्दा कस्बे में स्थित एक रूई की गोदाम में आग लग जाने की वजह से अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार बिजली की शॉर्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लगी है। इस आगजनी में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। कस्बे के पट्टू जायसवाल की बरदहिया बाजार वार्ड नंबर वन में रुई की गोदाम है। सुबह अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई और गोदाम में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा।आग लगने की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
जिसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचें। लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गए। इस दौरान स्थानीय लोगों की काफी भारी भीड़ मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button