National

पीएम मोदी छग सहित 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा, लॉकडाउन को लेकर हो सकती है बात

नई दिल्ली : देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 नवंबर को सुबह 10.30 बजे छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री सभी प्रदेशों और केंद्र शासित क्षेत्रों के मुख्यमंत्रियों, लेफ्टिनेंट गवर्नर और प्रशासकों से कोविड-19 वैक्सीन की डिलवरी को लेकर चर्चा करेंगे।

बता दें कि ठंड में बढ़ोतरी के साथ-साथ देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोतरी से केंद्र सरकार को चिंता में डाल दिया है। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जहां निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाई गई है, वहीं कर्नाटक से अतिरिक्त बेड मंगाए गए हैं।

वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देख गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। गुजरात के राजकोट और सूरत में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू किया गया है। वहीं राजस्थान में संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित आठ जिला मुख्यालयों जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर व भीलवाड़ा में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button