Entertainment

गुंजन सिंह का छठ गीत “लोग का कही” वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी से हुआ रिलीज़

मुंबई : लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष्य में सिनेस्टार सिंगर और एक्टर गुंजन सिंह का नया छठ गीत “लोग का कही” रिलीज़ होते ही पसंद किया जा रहा है। गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज़ में गाया हुआ यह छठ गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया है। संगीतकार रौशन सिंह ने इसका संगीत तैयार किया है जबकि गीतकार यादव राज ने इसके शब्द लिखे हैं। इसके वीडियो में भी गुंजन सिंह की अदाकारी काबिल ए तारीफ़ है। आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुआ गुंजन सिंह का गाना ‘जनता के प्यार पावता भतार’ भी बहुत ब्लॉक बस्टर हुआ है। आपको बता दें कि भोजपुरी म्यूज़िक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी पर काफी गाने रिलीज़ हो रहे हैं और लोगों से पसंद किए जा रहे हैं। अब गुंजन सिंह का छठ गीत इस कम्पनी से रिलीज़ हुआ है और दर्शक इस खूब सराह रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button