Education

सीबीएसई ने मैरिट छात्रवृति के लिए पात्र छात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगे

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी मैरिट छात्रवृति योजनाओं के लिए सीबीएसई से संबंद्ध विद्यालयों से वर्ष 2020 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र छात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन योजनाओं में बारहवीं कक्षा के अध्ययन के लिए, एकल बालिका संतान के लिए सीबीएसई योग्यता छात्रवृत्ति योजना-2020 और एकल बालिका संतान दसवीं पास के लिए सीबीएसई योग्यता छात्रवृत्ति योजना, 2019 के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शामिल है। इन योजनाओं के विवरण और पात्रता की शर्तों के साथ योजना का आवेदन फॉर्म सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के छात्रवृत्ति लिंक पर उपलब्ध है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button