Entertainment

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की ऑफिस पटना में खुलने पर बधाई देने पहुंचे फिल्मी सितारे

मुंबई : गीत-संगीत की दुनियाँ में काफी सुर्खियां बटोरने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का मुंबई के अलावा पटना में भी ब्रांच ऑफिस खुलने से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है। जब से पटना में नये ऑफिस की ओपेनिंग की गई है तब से अभी तक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं देने सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भोजपुरी फिल्म सिंगर रंजीत, गीतकार अरुण बिहारी, डिजिटल हेड समर मोदी, सिंगर नील कमल, यूट्यूब स्टार बीआईबी बिजेन्दर, गीतकार अजय बच्चन, गीतकार व अभिनेता सुमित सिंह चन्द्रवंशी, सुशील कुमार, सिंगर एक्टर रत्नेश सिंह रुद्र, सिंगर मोनू अलबेला, अशुतोष, सोनू सुधाकर आदि पटना ऑफिस में बधाई देने पहुंचे। सभी ने पटना में ब्रांच ऑफिस खुलने पर अपनी खुशी व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिस की नई शाखा की ओपेनिंग पटना, बिहार में की गई है। कंपनी पटना से भी मुंबई की ही तरह ऑपरेट करेगी। नये ऑफिस का उदघाटन विधिवत पूजा-पाठ करके किया गया है।  जैसा कि पता ही है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स कंपनी फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन पहले से ही करती रही है। अब इस ऑफिस से फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन के साथ-साथ म्यूजिक का भी डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button