BusinessNational

दिवाली से पहले सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी टूटी

नई दिल्ली : 14 नवंबर को देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। दीपावली का पूरा सप्ताह त्योहारों का होता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। ये खरीदारी का दिन होता है। धनतेरस पर सोना-चादी और पीली वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन सोना और चांदी की भारी मात्रा में खरीदारी होती है लेकिन इन दिनों सोने के दाम आसमान छू रहे है। जो हर किसी की परेशानी बना हुआ है लेकिन धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। सोमवार शाम को भी अचानक सोने के दाम में भारी गिरावट आई। जिसके बाद माना जा रहा है कि ये समय सोने में निवेश के सबसे सही है।

जानकारी के मुताबिक, धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। MCX पर गोल्ड का दिसंबर वायदा 2500 रुपये से ज्यादा टूटकर 49665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को सोने का दाम 52167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इसी तरह चांदी भी गिरावट देगी गई है। MCX पर चांदी का वायदा 4600 रुपये से ज्यादा टूटा है। जिसके बाद अब चांदी का भाव 60725 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।

सोमवार शाम को अचानक आई गिरावट

सोमवार शाम को अचानक सोने और चांदी की कीमतो में भारी गिरावट दर्ज की गई। फार्मा कंपनी ने सोमवार शाम कोरोना की दवा बनाने का ऐलान किया। इस दौरान दावा किया गया कि दवा कोरोना मरीजों पर 90 फीसदी असर कर रही है। जिसके बाद लगभघ शाम 5.30 बजे सोने और चांदी में गिरावट आई। भारत में गोल्ड 5 परसेंट तक टूटता चला गया। ऐसे में अब जानकारों का मानना है कि सोने में निवेश करना का यहीं समय सबसे सही है। आने वाले दिनों में सोने के दाम में मामूली तेजी आ सकते है। ऐसे में अगर कोई भी सोने में निवेश करना चाहता है तो वह इस वक्त कर सकता है।

सोमवार शाम को सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट देखी गई। लेकिन इस गिरावट का आसर बाजारों में नहीं देखा गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 कैरेट को गोल्ड के भाव में अलग-अलग शहरों में मामूली फर्क देखा गया। दिल्ली में 54,170 प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 52,000 प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 52,150 प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 52, 720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button