![](https://i0.wp.com/cmgtimes.com/wp-content/uploads/2020/11/c36ba95a-d847-4801-a442-c66ef2856c12.jpg?fit=720%2C493&ssl=1)
सिंंगरौली। जिला मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर सरई थाना क्षेत्र के ग्राम भलैया टोला में टाटा 407 मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक वृद्ध महिला सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे में लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल हैं जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचारार्थ सरई व जिला चिकित्सालय वैढ़न में भर्ती कराया गया है।
यह भीषण हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे की बतायी जा रही है। सभी लोग ग्राम मकरी से एक छठी-बरहौं के कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम लंघाडोल से लौट रहे थे। बताया जाता है कि वाहन चालक को नींद की झपकी आ गई और अचानक एक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा , जिससे वाहन तेज गति में पलट गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना के पश्चात सरई थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचारार्थ अस्पताल भिजवाने में जुट गए।
प्रातः 9 बजे तक सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, सिंगरौली एसपी वीरेन्द्र कुमार सिंह , एएसपी अनिल सोनकर घटनास्थल के बाद सरई चिकित्सालय पहुंचे और घायलों से मिले। देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। टी आई श्री द्विवेदी के अनुसार उक्त हादसे में मां -बेटे सहित सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं डेढ़ दर्जन वाहन सवार घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना में मृतक
टीआई द्विवेदी के अनुसार सड़क हादसे में हींग नेवारी पत्नी रामधनी अगरिया उम्र 60 वर्ष , छोटेलाल अगरिया पुत्र रामखेलावन अगरिया उम्र 45 वर्ष निवासी भैंसाबूढ़ा , छोटेलाल अगरिया पुत्र गोलही उम्र 60 वर्ष निवासी रौहाल व शुक्रपाल अगरिया पुत्र रामधनी उम्र 30 वर्ष निवासी रौहाल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
हादसे में घायल
उपचारार्थ सरई व जिला चिकित्सालय वैढ़न में भर्ती : 1-जयलाल अगरिया पिता छोटेलाल अगरिया उम्र 52 शाल सा. रौहाल , 2- गणेश अगरिया पिता हीरालाल अगरिया उम्र 65 सा. चोकरी थाना कुसमी (3) हंसलाल अगरिया पिता शिवचरण अगरिया उम्र 30 सा0 रौहाल थाना लंघाडोल (4) लालजी अगरिया पिता बुदिया अगरिया उम्र 55 सा. सोनगढ़ थाना भुईमाड़ जिला सीधी (5) इंद्रपाल अगरिया पिता स्व रामधनी अगरिया उम्र 26 सा. रौहाल थाना लंघाडोल (6 ) राजबली अगरिया पिता बजरंगी अगरिया उम्र 55 सा. बंधा (7) भैयालाल अगरिया पिता शिवचरण अगरिया उम्र 50 सा. रौहाल (8) बिहारी अगरिया पिता धर्मजीत अगरिया उम्र 32 सा. धिरौली थाना सरई (9) बब्बी अगरिया पति पंचलाल अगरिया उम्र 35 सा. रौहाल थाना लंघाडोल (10) पंचलाल अगरिया पिता शिवचरण अगरिया उम्र 35 सा. रौहाल थाना लंघाडोल (11) सोनशाह अगरिया पिता जयपाल अगरिया उम्र 16 सा. रौहाल थाना लंघाडोल (12) केशकली पति जयपाल अगरिया उम्र 35 सा. रौहाल (13) इंद्राशी अगरिया पति रामलाल अगरिया उम्र 38 सा. पोड़ीपाठ (14) अनिता अगरिया पति जगलाल अगरिया उम्र 32 सा. पुरानी देवसर (15) इंदरनिया पति हँसहलाल अगरिया उम्र 35 सा. रौहाल (16) डौली अगरिया पति छोटेलाल अगरिया उम्र 42 सा. भैसाबूढा घायल हुए हैं। इनमें से लगभग 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कलेक्टर श्री मीणा ने देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा के आग्रह पर घटना में मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत 4 – 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। विधायक श्री वर्मा ने घायलों को भी बेहतर इलाज के लिए आश्वस्त किया है।