
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एवं सम्मान के बारे में सिंदुरिया पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंदुरिया पुलिस ने शासनादेश का पालन करते हुए मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया।सिंदुरिया पुलिस चौकी प्रभारी गंगाराम यादव ने ग्राम सभा कुइयां कंचनपुर में पहुँचकर महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया और बताया कि नारी की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहती है। वहीं शासन भी महिलाओं के अधिकार व उनका हक दिलाने के लिए कार्यरत हैं,महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के टोल फ्री नंबर 1090 व 112 के बारे में जानकारी दी और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो बिना हिचक पुलिस को सूचित करें पुलिस आपकी सेवा में 24 घंटे तैयार रहती है।इस अवसर पर सिंदुरिया पुलिस अजित यादव, मनोज पाल और ग्राम प्रधान राजकमल कन्नौजिया व ग्राम सभा की दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।



