Entertainment

नकली नवाब का दो पोस्टर आउट, फर्स्ट और सेकंड लुक हुआ वायरल

मुंबई : रूपहले परदे पर धमाल मचाने आ रही भोजपुरी फिल्म नकली नवाब का दो पोस्टर यानि फर्स्ट लुक और सेकंड लुक आउट किया गया है। दोनों पोस्टर काफी वायरल हो रहा है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म का दोनों लुक का पोस्टर काफी डिफरेंट अंदाज में बनाया गया है, जोकि काफी रोमांचक, रहस्यपूर्ण व आकर्षक है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी द्वारा निर्मित की गई इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मनोरम एवं पर्यटन स्थलों पर की गई है।

जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड चैनल बैनर के तले निर्मित की गई इस फिल्म में निसार खान केंद्रीय भूमिका में हैं। उनके साथ कनक पांडेय, करिश्मा कश्यप, डिम्पल सिंह आकर्षक भूमिका में जलवा बिखेरने वाली हैं। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के लेखक व निर्देशक शुभम सिंह हैं। स्क्रीन प्ले अर्चना साबुरी ने लिखा है। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रकाश, अरविंद तिवारी हैं। छायांकन साहिल जे अंसारी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य कानू मुखर्जी व प्रसून यादव, कला संतोष का है। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कास्ट्यूम बादशाह खान का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में निसार खान, कनक पांडेय, करिश्मा कश्यप, डिम्पल सिंह, अवधेश मिश्रा, अनूप अरोरा, अनीता रावत, के के गोस्वामी, रोहित सिंह मटरू आदि हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button