UP Live

जौनपुर में रोज 8 घंटे 139 क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद, निगरानी करेंगे डीएम

जौनपुर। जनपद में धान क्रय केंद्र 15 अक्टूबर से संचालित हैं। धान क्रय हेतु जनपद में 139 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा धान क्रय की समीक्षा की गई, जिसमें सभी धान क्रय केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे ।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी धान क्रय केंद्र निर्धारित समय प्रात 9 बजे से सायं 5 बजे तक खुले रहेंगे, कोई भी धान क्रय केंद्र बंद पाया गया तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समस्त एसडीएम प्रतिदिन धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि धान विक्रय में किसानों को कोई समस्या नहीं आए। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट कक्ष के पास कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां पर किसान प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक धान क्रय के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।कंट्रोल रूम में प्रथम पाली में प्रातः 9 बजे से दिन में 1 बजे तक कनिष्ठ लिपिक, खाद एवं रसद विभाग उमाकांत (मो.नं.7839565156) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 1 बजे से सायं 6 तक अपर सहायक संख्याधिकारी ,सहकारिता विभाग अमित वर्मा (मो.नं. 9452710727) को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। कोई भी किसान उनके मोबाइल नंबर पर धान क्रय के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा धान (कॉमन)का समर्थन मूल्य रुपये 1868 प्रति कुंतल तथा धान( ग्रेड- ए) का समर्थन मूल्य रूपये 1888 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन सायं 7 बजे धान क्रय की समीक्षा की जाएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button