UP Live

कोविड 19 गाइडलाइंस के तहत स्कूलों का उपजिलाधिकारी ने किया मुआयना, दिया निर्देश

दुद्धी – कोविड 19 के कारण करीब आठ माह के बाद आज सोमवार को कई स्कूल व कालेज शासन व प्रशासन की गाइड के अनुसार व स्कूल प्रशासन-प्रबंधन ने कोविड-19 के नियमों के तहत पूरी तैयारी कर कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं प्रारम्भ की।उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने जीआईसी व जीजीआईसी का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्यो से कहा कि दो मीटर की दूरी पर बच्चों को बैठाए , सैनिटाइजेशन, मास्क व थर्मल स्क्रीनिंंग करके ही बच्चों को स्कूल में प्रवेश करे।और नियमो का पालन करे। स्कूल खुलने से विद्यार्थियो में खुशी देखी गयी यही बच्चो की संख्या कम रही।बतादे कि पहली शिफ्ट 8:50 से 11:40 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:20 बजे से 3:20 बजे तक की है।इस दौरान प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक व राधेश्याम सहित सहायक अध्यापक आदर्श तिवारी आदिउपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button