UP Live

घुघली में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की,एक अस्पताल सील,मुकदमा दर्ज

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी

महाराजगंज। जनपद में अवैध रूप से बिना पंजीकरण चलने वाले हॉस्पिटल,पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरों की मनमानी पर स्वास्थ्य विभाग की भृकुटि तन गई है। गुरुवार को सदर एसडीएम साईं तेजा सिलम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घुघली बैकुंठी पुल के पहले नहर किनारे स्थित एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया था। वहीं इस क्रम में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने घुघली में अवैध रूप से खुलेआम चल रहे हॉस्पिटल व पैथालॉजी सेंटर पर छापेमारी की। नौरंगिया रोड स्थित सावित्री हॉस्पिटल पर जांच के दौरान किसी भी प्रकार के वैध कागजात नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हास्पिटल का ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया। और प्रोविंशियल पैथालॉजी पर एक एलटी मिला लेकिन पैथोलॉजी सेंटर का रेजिस्ट्रेशन का कोई कागजात न मिलने के कारण टीम ने उसे बन्द करा दिया।
एसीएमओ डॉ0 आई0 अंसारी के नेतृत्व में घुघली नगर में छापेमारी की गयी। घुघली नगर घुघली – नौरंगिया रोड स्थित सावित्री हास्पिटल की जांच के दौरान वहां पर बिना सूचना व पंजीकरण के ही ऑपरेशन थियेटर का संचालन किया जा रहा है। यहां पर भर्ती मरीजों से ओटी के संबंध में पूछताछ के बाद टीम ने अस्पताल की ओटी को सील कर दिया । अस्पताल में मौजूद कर्मियों के पास किसी भी प्रकार का वैध कागजात नहीं मिला। इसी तरह से इसी रोड स्थित एक फ्रैक्चर क्लीनिक के पास टीम पहुंची तो यहां पर हर कमरे में ताला लगा हुआ था। जिससे पूछताछ में रेजिस्ट्रेशन के कागजात को प्रोसेसिंग में बताया गया। घुघली के अन्य अस्पताल संचालकों, पैथालॉजी सेंटरों व अल्ट्रासाउंड संचालकों की लिस्टिंग करने की बात एसीएमओ ने की है।


एसीएमओ डॉ0 आई0 ए0 अंसारी ने बताया की घुघली क्षेत्र में बिना पंजीकरण के चल रहे अवैध अस्पातल की जानकारी मिली थी तो इसी सम्बन्ध में आज घुघली नगर में छापेमारी कर एक सावित्री हॉस्पिटल की जाँच की गयी जहां कोई भी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित नही था। हॉस्पिटल में एक मरीज श्रीमती माला पत्नी रामसूचित रामपुर खुर्द जुड़ावन छपरा जनपद कुशीनगर भर्ती थी जिनका बच्चेदानी का आपरेशन किया गया था। मौके पर हॉस्पिटल में गोलू यादव पुत्र श्री जयराम यादव पता कोटवा बाजार नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर एवं मृत्युंजय कुशवाहा मिले गोलू यादव के द्वारा बताया गया कि सावित्री हॉस्पिटल के स्वामी अशोक कुशवाहा पुत्र कमला कुशवाहा मठिया आलम जनपद कुशीनगर का निवासी है हॉस्पिटल अपंजीकृत पाए जाने की दशा में ओटी कच्छ को तत्काल सील कर श्री अशोक कुशवाहा के विरुद्ध घुघली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई इसके अतिरिक्त दिनांक 15 10 2020 को एसडीएम सदर के द्वारा घुघली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन पकड़ा गया था जिसको आज घुघली थाने में सील बंद कर जब्त कराने के उपरांत सर्वेश तिवारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया आगे भी घुघली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करता रहेगा अवैध अस्पताल की लिस्टिंग की जा रही है और जो भी बिना पंजीकरण के अवैध अस्पताल अवैध पैथालॉजी व अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाएगा उसके ऊपर बहुत जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में घुघली पीएचसी प्रभारी डॉ विक्रम सिंह, श्री आदित्य पांडेय जिला समन्यवक एवं श्री नवीन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button