हरियाली, प्रकृति और सुंदरता का नया केंद्र बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, नगर आयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण
वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र में प्रस्तावित बायोडायवर्सिटी पार्क का नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ शाश्वत त्रिपुरारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की रूपरेखा, कार्ययोजना और गुणवत्ता की समीक्षा कर पर्यावरण संरक्षण एवं दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वाराणसी : वाराणसी नगर आयुक्त एवं वाराणसी स्मार्ट सिटी के सीईओ शाश्वत त्रिपुरारी ने कैंटोनमेंट क्षेत्र में प्रस्तावित बायोडायवर्सिटी पार्क के परियोजना स्थल का शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रस्तावित रूपरेखा, स्थल की भौगोलिक स्थिति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि प्रस्तावित बायोडायवर्सिटी पार्क शहर में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक जैव विविधता को बढ़ावा देने तथा शहरी सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने परियोजना को निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित करने पर जोर देते हुए निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता, व्यावहारिकता और दीर्घकालिक उपयोगिता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना की योजना एवं क्रियान्वयन में सभी आवश्यक मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि पार्क भविष्य में शहर के पर्यावरणीय विकास और नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो सके।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी सहित नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला- घोषणाएं करने से पहले उन्हें अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए



