UP Live

सलाखों के पीछे पहुंचा प्रेमी

महराजगंज : चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में प्यार के साइड इफेक्ट के चलते प्रेमी युवक सलाखों के पीछे पहुंच गया। शादी से इनकार के बाद प्रेमिका पहले प्रेमी के घर पर पहुंच डेरा जमा दी थी। मामला थाने में पहुंचा था। वहां पंचायत में बात नहीं बनी। इसके बाद युवती थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों सजातीय हैं। घर भी अगल-बगल में है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे अरसे से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन युवक मुकर रहा था। इससे खफा युवती प्रेम संबंध को उजागर करते हुए 22 सितम्बर को पड़ोसी प्रेमी के घर पहुंच डेरा जमा दी थी। कहने लगी कि शादी करो वरना वह जान दे देगी। लड़की के इस रवैये पर नाराजगी का इजहार करते हुए लड़के के घर वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। उपनिरीक्षक रामशब्द भारती ने बताया लड़की की तहरीर पर आरोपी युवक को घर में घुसकर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button