Crime

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 में भाजपा के सभी आठ प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित सदस्य विकसित भारत के निर्माण और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026 में उत्तर प्रदेश से निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान, श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया था। इन सभी आठों प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि निर्विरोध निर्वाचित सभी सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही, उच्च सदन की गरिमा को अभिवर्धित करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं भी प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को बलरामपुर को 803 करोड़ रुपए से अधिक की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार(10 अक्टूबर) को बलरामपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले को 803 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 78 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड रेहरा बाजार के ग्राम बिलरिया (उतरौला) में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। सीएम योगी यहां जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक आरती तिवारी, विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा व अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, तथा विधायक रामप्रताप वर्मा उर्फ शशिकांत वर्मा, कैलाश नाथ एवं पल्टूराम समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद रहेंगे।

सीएम योगी का अधिकारियों को अल्टीमेटम, जनता की शिकायत पर 24 घंटे में देना होगा जवाब, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

Related Articles

Back to top button