Varanasi

सहायक नदियां बचेंगी, तभी अविरल रहेगी गंगा; गंगा समग्र ने तैयार की कार्ययोजना

वाराणसी में गंगा समग्र के गंगा भाग की आवश्यक बैठक में मां गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए सहायक नदियों के संरक्षण पर चर्चा हुई। विश्व नदी दिवस 27 सितंबर 2026 को IIT-BHU के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी। शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, 19 सितंबर को शैक्षणिक आयाम बैठक और अक्टूबर में प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक का निर्णय हुआ।

वाराणसी : मां गंगा और उनकी सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सतत क्रियाशील संगठन गंगा समग्र के गंगा भाग के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आज पांडेयपुर स्थित वीएनआर टावर में संपन्न हुई । बैठक में गंगा समग्र के आगामी कार्यक्रमों पर उपस्थित लोगों ने गहन विचार विमर्श किया। वक्ताओं ने मां गंगा के निर्मलता और अविरलता के लिए उसके आसपास के जिलों से प्रवाहमान क्षेत्रीय सहायक नदियों का निर्मल और अविरल होना आवश्यक बताया। सहायक नदियों के स्वास्थ्य के परिपेक्ष्य में कारण और निवारण के पहलू पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस बिंदु पर चिंतन और मंथन के लिए आगामी विश्व नदी दिवस 27 सितंबर 2026 को आईआईटी बीएचयू के साथ मिलकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किए जाने का निश्चय किया गया। विश्व नदी दिवस के अवसर पर अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी छात्रों के बीच जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निश्चय हुआ। 19 सितंबर को काशी प्रांत के शैक्षणिक आयाम की बैठक और अक्टूबर प्रथम सप्ताह में काशी प्रांत की कार्यकारिणी का बैठक आयोजित भी तय हुआ।बैठक को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र राष्ट्रीय गंगा आश्रित आयाम प्रमुख अमिताभ उपाध्याय प्रांतीय संगठन मंत्री निरंजन जी सह प्रांतीय संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने संबोधित किया।

बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से महंत राजनाथ तिवारी, कपीन्द्र नाथ तिवारी,रणदीप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह उमेश सिंह अशोक तिवारी गोपाल कृष्ण पांडेय एडवोकेट,सुधीर दुबे श्रीमती माला तिवारी सहित जिला संरक्षक चंदौली जयशंकर तिवारी जिला संरक्षक गाजीपुर विजय शंकर राय, जिला संयोजक काशी धर्मेंद्र पांडेय काशी दक्षिण जिला श्रवण मिश्रा, काशी मध्य जिला विजय पाठक, काशी उत्तर जिला संदीप त्रिपाठी जिला संयोजक सोनभद्र शमशेर बहादुर सिंह सह जिला संयोजक भदोही अनुराग द्विवेदी, गंगा भाग के अन्य सह जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी राज नारायण पटेल अंबरीश उपाध्याय संजय सिंह सिसोदिया रवि उपाध्याय आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।संचालन प्रांतीय सह संयोजक डॉ अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : मुख्यमंत्री

2017 से पहले की सरकार बाढ़ का संज्ञान तक नहीं लेती थी, सारा पैसा सपाई गुंडे खाकर हजम कर जाते थे : सीएम

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button