Varanasi

तिरंगे के रंगों में रंगा बरेका इंटर कॉलेज, गूंजे देशभक्ति के नारे

बनारस रेल इंजन कारखाना स्थित बरेका इंटर कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत फेस पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने चेहरे पर तिरंगे के रंग सजाकर देशभक्ति का संदेश दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। वहीं बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान में पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध, महिला अपराध, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया सुरक्षा और कानूनी सहायता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

वाराणसी। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित बरेका इंटर कॉलेज में 13 अगस्त 2026 को प्रातःकालीन सभा के दौरान फेस पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य  अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में तथा समन्वयक  धर्मवीर सिंह के कुशल संचालन में संपन्न हुआ।

कला अध्यापक  रविशंकर एवं  जान मोहम्मद अंसारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शिक्षकगण एवं अपने सहपाठियों के चेहरों पर तिरंगे के रंगों से आकर्षक पेंटिंग बनाई। विभिन्न रंगों और तूलिकाओं के साथ पंक्तिबद्ध खड़े विद्यार्थियों में देशभक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद”, “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा” जैसे देशभक्ति के नारों से विद्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर  विकास कुमार पाण्डेय,  काजोल वाल्मीकि,  करुणा सिंह एवं  चंद्र मोहन यादव ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं एवं जोशीले संबोधन के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय भक्ति से संबंधित पोस्टर एवं मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। तिरंगे के रंगों से सजे विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और राष्ट्रप्रेम का वातावरण दिखाई दिया।

बालिका सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

वहीं, बरेका इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रोहनिया के नेतृत्व में थाना मंडुआडीह प्रभारी एवं उपनिरीक्षकों की टीम ने कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं को व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए कानूनी परामर्श दिया।

पुलिस टीम ने छात्राओं को सोशल मीडिया के प्रभाव एवं सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराध, महिला अपराध और घरेलू हिंसा से बचाव के आवश्यक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 1091 एवं 181 की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न विषयों से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने क्रमवार उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्राओं को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, साइबर हमलों से सतर्क रहने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कानूनी सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। अपराध का शिकार होने की स्थिति में स्थानीय हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर तत्काल संपर्क करने की सलाह भी दी गई।

बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य  अशोक कुमार माहेश्वरी ने पुलिस टीम का स्वागत किया तथा छात्राओं को महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

UPSSSC सहायक लेखाकार भर्ती का रिजल्ट जारी, 1643 अभ्यर्थियों का चयन

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button