Varanasi

बरेका और वाराणसी नगर निगम के बीच ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु दो सेवा समझौतों पर हस्ताक्षर

वाराणसी में बरेका और नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण सेवा समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत लीगेसी वेस्ट का बायो-रेमेडिएशन, सुरक्षित निस्तारण तथा प्रतिदिन उत्पन्न कचरे का संग्रहण, परिवहन और वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया जाएगा। यह पहल स्वच्छ, हरित और जीरो-लैंडफिल वाराणसी की दिशा में अहम कदम है।

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) एवं वाराणसी नगर निगम (वीएनएन) ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुरूप बरेका टाउनशिप में वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन लागू करने के लिए दो महत्वपूर्ण सेवा समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत एवं नगर आयुक्त श्री हिमांशु नागपाल की गरिमामयी उपस्थिति में बरेका की ओर से उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत तथा वाराणसी नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त श्री दुर्गेश मिश्रा ने सेवा समझौता प्रपत्रों का आदान-प्रदान किया।

प्रथम समझौते के अंतर्गत वाराणसी नगर निगम बरेका के डंप साइट पर वर्षों से संचित लीगेसी वेस्ट का बायो-रेमेडिएशन, वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं सुरक्षित निस्तारण करेगा। द्वितीय समझौते, जिसकी अवधि एक वर्ष है, के अंतर्गत बरेका टाउनशिप से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले नगरपालिका ठोस अपशिष्ट का संग्रहण, परिवहन एवं वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया जाएगा। बरेका निर्धारित डस्टबिनों में कचरे का संग्रह करेगा, जबकि वाराणसी नगर निगम निर्धारित मासिक सेवा शुल्क पर उसके परिवहन एवं प्रसंस्करण का कार्य करेगा।

यह पहल जीरो-लैंडफिल (Zero-Landfill) लक्ष्य की प्राप्ति, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन तथा स्वच्छ, हरित एवं सतत वाराणसी के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों संस्थानों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी सतत अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रधान वित्त सलाहकार श्री मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक श्री सागर सहित बरेका एवं वाराणसी नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जनता दर्शन में CM योगी हुए सख्त, पुलिस को दिया अल्टीमेटम

यूपी में जल्द लागू होगा आउटसोर्स आयोग, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button