Varanasi

शिवपुर स्थित रामभट्ट तालाब स्थित तीन पांचों धर्मशालाओं से अवैध कब्जा मुक्त

वाराणसी में 15 मई से शुरू हो रही पंचक्रोशी यात्रा को देखते हुए नगर निगम ने शिवपुर स्थित गोकुल और हनुमान धर्मशालाओं को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने कब्जाधारियों को 24 घंटे में जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशालाओं की सफाई, रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य तेजी से कराया जाएगा।

वाराणसी : पंचक्रोशी यात्रा 15 मई से शुरू हो रही है। इसे देखते हुए नगर निगम पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले पड़ावों को दुरुस्ता करने में जुटा हुआ है। इस क्रम में गुरुवार को शिवपुर के रामभट्ट तालाब स्थित गोकुल धर्मशाला तथा हनुमान धर्मशालाओं को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर निगम ने अपना ताला जड़ दिया है ताकि इसे ठीक कराकर श्रद्धालुओं के लिए खोला जा सके।

संयुक्त जोनल अधिकारी व वरुणापार जोनल अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद और सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ शिवपुर पहुंची। लंबे समय से इन धर्मशालाओं के कमरों पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा जमा रखा था। टीम ने न केवल कब्जा हटाया,। साथ ही भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है । धर्मशाला परिसर और उसके आसपास झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों को भी निगम ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्हें अपना सामान समेटने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई है। यदि निर्धारित समय के भीतर जगह खाली नहीं की गई, तो निगम बलपूर्वक कार्रवाई करेगा।

कागज दिखाने में नाकाम रहे कब्जाधारी

पांचों पंडवा मार्ग पर ही कई अन्य लोगों ने भी निगम की जमीन पर कब्जा कर रखा है। अभियान के दौरान जब उनसे भूमि के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके। अधिकारियों ने उन्हें 24 घंटे का समय देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि मियाद पूरी होने के बाद बिना किसी नोटिस के बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए दुरुस्त होंगे पड़ाव

शहरी सीमा में पंचक्रोशी यात्रा मार्ग में पड़ने वाले सभी पड़ावों का सुंदरीकरण और मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। अवैध कब्जे हटाए जाने के बाद इन धर्मशालाओं की रंगाई-पुताई और सफाई कराई जाएगी ताकि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को रुकने में कोई असुविधा न हो।

पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश ने गन्ना किसानों को किया 3.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button