UP Live

विशेष संचारी अभियान 1अक्टूबर से -जिलाधिकारी

महराजगंज। जिलाधिकारी डा0 ऊज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में विशेष संचारी( एईएस/जेई) रोग नियंत्रण हेतु माह 01अक्टूबर से 31 अक्टूबर में अभियान चलाकर अन्तर्विभागीय अधिकारियो के साथ सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गयी । इस रोग नियंत्रण के लिए पूर्व के माह में भी अभियान के माध्यम से कार्य किये गये है । माह अक्टूबर को विशेष संचारी तृतीय अभियान के रूप लिया गया है ।
जिलाधिकारी ने कहा कि ए एन एम,आशा, आगंन बाडी कार्यकत्रियो व सम्बन्धित विभाग की ब्लाकवार बैठकें कर प्रशिक्षित सितम्बर माह के अन्त तक अवश्य कर लिये जाये । विभागें अपनी अपनी कार्य योजना भी बना ले,जिससे सफाई ब्यवस्था,स्वच्छ पानी, जल जमाव , मच्छरो के मारने हेतु दवा का छिडकाव, तालाब पोखरो में गम्बुजिया मछली सहित अन्य ब्यवस्थाओ को हेतु कार्य किये जाने है।
जिलाधिकारी ने कहा कि ए एन एम, आशा ,आगंनवाडी कार्यकत्रिया प्रत्येक घर पर दस्तक देकर बुखार,खाँसी,सांस लेने की परेशानी, लाक डाउन में माह जनवरी से सितम्बर के मध्य जन्म लेने वाले नवजात शिशुओ को टीकाकरण से वंचित रहने वाले शिशुओ को उपलब्ध प्रपत्र में सूचीबद्ध कर ब्लाक को उपलब्ध कराने के साथ ही टीकाकरण की ब्यवस्था को उपलब्ध कराये । उन्होने कहा कि ग्राम सभा में संचारी रोग नियंत्रण के ग्राम प्रधान नोडल होगें,अभियान को सफल बनाने हेतु ग्रामीण सदस्यो के साथ सोशल डिस्टेशिंग के साथ बैठक कर विशेष संचारी रोग नियंत्रण में सहभागिता करेगें । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, तेजा साई सीलम, अविनाश कुमार, राजीव अग्रवाल,डीआईओएस अशोक कुमार सिह,बी एस ए, डी पी आर ओ,नगर पंचायत व नगर पालिका ई ओ सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button