Varanasi

विश्व शांति के लिए संकल्प संस्था का विशेष पूजन आयोजन

पंडित मून महाराज के आचार्यत्व में वैदिक रीति से सम्पन्न इस अनुष्ठान में संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन सहित कई सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ समाज में सहयोग, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया, साथ ही निरोग काशी अभियान जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

वाराणसी। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संकल्प संस्था द्वारा रविवार को अपने पंजीकृत कार्यालय, पार्वतीपुरी, कमच्छा में विश्व कल्याण एवं शांति के उद्देश्य से विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न इस अनुष्ठान में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना पर आधारित रहा, जिसमें संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानते हुए शांति, समृद्धि और भाईचारे का संदेश दिया गया। पूजन कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता जैन, साथ ही कोषाध्यक्ष आलोक जैन एवं श्रीमती संगीता जैन सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। वैदिक विधि-विधान के अनुसार पूजन पंडित मून महाराज के आचार्यत्व में सम्पन्न कराया गया।

पूजन के दौरान उपस्थित सदस्यों ने विश्व शांति, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि संकल्प संस्था निरंतर समाज में सकारात्मक परिवर्तन, शांति और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक स्वस्थ, संतुलित और सुखमय जीवन की ऊर्जा पहुँचाना है।

उन्होंने आगे कहा कि संस्था द्वारा “क्षय मुक्त काशी, निरोग काशी” अभियान, संकल्प अन्न क्षेत्र तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। ऐसे आयोजनों से समाज में सहयोग, एकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा मिलता है, जो एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में सहायक हैं।

कार्यक्रम में श्रीमती संध्या जैन, डॉ. हर्षित जैन, डॉ. आंचल अग्रवाल, राशि, रूपल, शुभम, शिवम, शोभित, गीतिका, सुशांत श्रीवास्तव, अमित, अभय सहित अनेक सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज में शांति, सद्भाव और सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

“60 दिनों का अद्भुत अधिमास: क्यों बढ़ जाता है पुण्य का फल कई गुना, जानिए पूरा रहस्य”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button