Business

UPI @10: मोबाइल से भुगतान की क्रांति, भारत बना दुनिया का डिजिटल पेमेंट लीडर

भारत की यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने 10 साल में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदल दी है। 2016 में शुरू हुआ यह प्लेटफॉर्म आज दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम बन चुका है। ट्रांज़ैक्शन संख्या 2 करोड़ से बढ़कर 24,000 करोड़ से अधिक पहुंची। UPI ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देकर भारत को डिजिटल अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनाया।

  • 10 साल में 2 करोड़ से 24,000 करोड़ ट्रांज़ैक्शन तक पहुंचा सफर, वैश्विक स्तर पर बना सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम

नयी दिल्ली : कहीं से कहीं को तत्काल भुगतान करने की सुविधा मुठ्ठी में पड़े मोबाइल फोन के जरिए आम लोगों तक पहुंचने वाली यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ) नाम की खोज ने बाजार में अपने 10 साल पूरे कर लिये हैं और देखते ही देखते यह ऐप आधारित भुगतान के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन गयी है।

भारतीय रिज़र्व बैंक की देखरेख में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने 11 अप्रैल 2016 को इसका लोकार्पण किया था। एक दशक में यह भारत में डिजिटल पेमेंट्स के पारिस्थितकी तंत्र की रीढ़ बन गया है। इस तरह की अवधारणा को भारत जैसे देश में आम लोगों द्वारा अपनाये जाने को लेकर पहले की तमाम दुविधाओं और आशंकाओं को गलत सिद्ध करते हुए यूपीआई वित्तीय समावेशन का एक अहम ज़रिया बनकर उभरा है।

वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार यूपीआई के जरिये 2016-17 में जहां सिर्फ़ दो करोड़ ट्रांज़ैक्शन (लेन-देन) हुए थे। वर्ष 2025-26 में यह संख्या 24,162 करोड़ से ज़्यादा, यानी लगभग 12,000 गुना ज्यादा हो गयी। इसी दौरान ट्रांज़ैक्शन का मूल्य भी वित्त वर्ष 2016-17 में सात हजार करोड़ रुपये से तेज़ी से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 314 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान मूल्य के हिसाब से लेन-देन में इस तरह 4,000 गुना से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई।संख्या और मूल्य, दोनों में एक साथ हुई यह बढ़ोतरी, ज़्यादा इस्तेमाल वाले रिटेल पेमेंट्स को बढ़ावा देने में यूपीआई की बढ़ती भूमिका को दिखाती है।वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि यूपीआई द्वारा हासिल किए गए बेमिसाल पैमाने, भरोसेमंदता और इंटरऑपरेबिलिटी को दुनिया भर में पहचान मिली है ।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इसे ट्रांज़ैक्शन की संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम माना है, जो बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले, सभी के लिए सुलभ और नये डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने में भारत की अगुवाई को दिखाता है।यूपीआई को आज एशिया और यूरोप के कई डिजिटल भुगतान प्रणालियों के साथ लोड़ा जा चुका है और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों और कारोबारियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बना रहा है। (वार्ता)

वाराणसी में पालतू कुत्ता-बिल्ली रखना अब बिना रजिस्ट्रेशन पड़ेगा भारी, नगर निगम सख्त

नारी शक्ति वंदन विधेयक पर यूपी विधानसभा में हंगामा, विरोधी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button