NationalState

‘जयश्रीराम’ और ‘बुलडोजर बाबा’ के नारों से गूंजा बंगाल… क्या संकेत दे रही है ये भीड़?

पश्चिम बंगाल के कल्याणी और दमदम विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड-शो में भारी जनसैलाब उमड़ा। ‘जयश्रीराम’, ‘वंदे मातरम’ और ‘बुलडोजर बाबा’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में निकले इस रोड-शो में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। योगी ने जनता को संबोधित करते हुए माफियाराज और भ्रष्टाचार खत्म करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने पर बंगाल में विकास और सुशासन का नया दौर शुरू होगा।

नदिया । प. बंगाल के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र की सड़कें सोमवार को ‘वंदे मातरम, भारत मां, जयश्रीराम, हिंदू सम्राट, बुलडोजर बाबा’ के जयकारों से गूंज उठीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा उम्मीदवार अनुपम विश्वास के लिए चुनावी रथ पर रोड-शो करने निकले तो जैसे जनसमुद्र उमड़ पड़ा। सड़कों पर हजारों युवा एवं बुजुर्ग अपने लोकप्रिय नेता की झलक मोबाइल में कैद करते दिखाई दिए तो छतों पर खड़ीं महिलाएं हाथ जोड़कर ‘योगी-योगी’ के नारे लगाती दिखीं। बंगाल में ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से पुकारे जा रहे सीएम योगी ने भी सड़कों पर उमड़े लोगों पर बीच-बीच में पुष्पवर्षा की। सीएम योगी के साथ भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्य़क्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या भी उपस्थित रहे।

‘भगवान’, भगवा और भाजपा नेतृत्व में ‘विश्वास’ की जीत का आश्वासन

सीएम योगी के रथ के आगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण व संकटमोचन हनुमान के वेष में कलाकार चल रहे थे। आध्यात्मिक धरा पर इस वेशभूषा में कलाकारों को देख हर कोई उनके प्रति श्रद्धा निवेदित करता रहा। वहीं पूरे रोड-शो के मार्ग में भगवा व भाजपा का ध्वज फहराता दिखाई दिया। कल्याणी विधानसभा क्षेत्र में उमड़े जनसैलाब ने एक तरह से सीएम योगी को आश्वस्त किया कि यहां ‘भगवान’, भगवा व भाजपा के नेतृत्व में आपके विश्वास (भाजपा प्रत्याशी अनुपम विश्वास) की ही जीत होगी।

नागरिकों ने कहा- बुलडोजर को बनाएं दंगाइयों का काल

15 वर्ष से तृणमूल कांग्रेस की अराजकता से परेशान बंगाल के नागरिक सुशासन की आस में योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जयश्रीराम का उद्घोष करते दिखे। बीच-बीच में ‘वंदे मातरम, भारत मां, हिंदू सम्राट, बुलडोजर बाबा’ की जयकार से गूंज रहे कल्याणी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सीएम योगी से कह रहे थे कि बुलडोजर को दंगाइयों का काल बनाएं। सीएम योगी ने भी आश्वस्त किया कि 4 मई के बाद बंगाल में माफियाराज समाप्त हो जाएगा।

बंगाल का उत्साह बता रहा- टेरर, माफियाराज व कटमनी की सरकार से मिलेगी मुक्ति

मुख्यमंत्री ने बंगाल के मतदाताओं से संवाद स्थापित करते हुए रोड शो में उमड़ी भीड़ का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि बंगाल टेरर, माफियाराज और कटमनी की सरकार से मुक्ति पाएगा। 23 अप्रैल को प्रथम चरण के मतदान के रुझान बताते हैं कि बंगाल में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनेगी।

यूपी में माफिया-करप्शन समाप्त, बंगाल में भी यही होगा

सीएम ने कहा कि ममता दीदी गुमराह करती थीं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि अब बंगाल में खेला शेष, उन्नयन शुरू। बंगाल को फिर से उन्नयन-विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए 4 मई को मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार आएगी। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने माफिया, करप्शन को समाप्त किया और जो बचा था, उसे बुलडोजर ने पूरा किया। भाजपा सरकार आने के बाद बंगाल में भी माफियाराज समाप्त होगा। आमार सोनार बांग्ला, अब टीएमसी मुक्तो बांग्ला बनेगा।

बंगाल के मतदाताओं ने कहा- ‘स्वागतम-स्वागतम, योगीजी का स्वागतम’, लगातार होती रही सीएम योगी पर पुष्पवर्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दमदम का मिजाज बदल दिया। सूर्य की तपिश के बीच भी बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी का जादू बंगालवासियों के सिर चढ़कर बोला। बुलडोजर बाबा की एक झलक पाने को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री ने दमदम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरिजीत बख्शी के लिए रोड-शो किया तो हाथों में भाजपा का झंडा लिए मतदाताओं ने वंदे मातरम, भारत मां, जयश्रीराम, बुलडोजर बाबा के जमकर जयकारे लगाए। भगवा रंग में रंगा दमदम मानो एक स्वर में बोल रहा था कि हम सब ‘कमल’ के साथ हैं।

मुख्यमंत्री का रोड-शो जैसे ही निकला, ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों ने ‘स्वागतम्-स्वागतम’ का उद्घोष कर उन पर पुष्पवर्षा की। सीएम ने इस स्नेह के लिए बंगालवासियों का ह्रदय से आभार प्रकट किया। इस दौरान ‘एक ही नारा-एक ही नाम- जयश्रीराम-जयश्रीराम’, ‘हिंदू-हिंदू भाई-भाई’, ‘योगी बाबा जिंदाबाद-बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ के स्वर गूंजते रहे। रोड-शो के रास्ते में बने मंच पर बाल कलाकार भगवान राम, मां सीता व लक्ष्मण आदि की भूमिका में सबका ध्यान आकृष्ट करते दिखे तो पारंपरिक परिधान में सजीं महिलाएं भी अपने बंगाल में बुलडोजर बाबा का जोरदार स्वागत करती दिखाई दीं। घरों की खिड़कियों, छतों से भी सीएम योगी पर लगातार पुष्पवर्षा होती रही।

मुख्यमंत्री ने ‘जय मां काली, जय श्रीराम, हर-हर महादेव’ का जयघोष कर दमदमवासियों से अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि देवतुल्य मतदाताओं ने तय किया है कि बंगाल में टेरर, माफियाराज व करप्शन की पर्याय बनी टीएमसी को उखाड़ फेकना है। जिस टीएमसी ने बंगाल के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, नागरिकों के हक पर लूट मचाई, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर दी, बंगाल के विकास को बाधित किया, उस टीएमसी से अब मुक्ति पाने का समय है। पहले चरण के मतदान ने साबित किया कि खेला शेष, उन्नयन शुरू। सीएम ने विश्वास दिलाया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार आएगी तो यहां विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।

संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान के निर्देश, बच्चों को चॉकलेट देकर बांटा स्नेह

चंद्रावती में जैन तीर्थ का नया अध्याय: 17 करोड़ से बना भव्य घाट, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button