Varanasi

वाराणसी में सफाई महाअभियान की हकीकत उजागर, लापरवाही पर महापौर सख्त

वाराणसी में चल रहे स्वच्छता महाअभियान के तहत महापौर अशोक कुमार तिवारी ने जानकी नगर कॉलोनी का निरीक्षण किया। सीवर सिल्ट सड़क पर मिलने और खाली प्लॉट में कूड़ा डंप होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। 24 घंटे में सफाई सुनिश्चित करने और स्पीड ब्रेकर निर्माण के निर्देश दिए। नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया।

वाराणसी। शहर में चल रहे सप्ताहव्यापी विशेष स्वच्छता महाअभियान के तहत रविवार को अशोक कुमार तिवारी ने सरायनंदन वार्ड स्थित जानकी नगर कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आने पर महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि कॉलोनी में सीवर की सफाई तो कर दी गई थी, लेकिन निकाली गई सिल्ट को सड़कों पर ही छोड़ दिया गया था। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सीवर सफाई के 24 घंटे के भीतर हर हाल में सिल्ट का उठाव सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

इसके अलावा, कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में बड़े पैमाने पर कूड़ा डंप पाए जाने पर भी महापौर ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि प्लॉट मालिक को तत्काल नोटिस जारी कर सफाई सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए नियमित निगरानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

स्थानीय निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने कॉलोनी में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पार्षद मदन मोहन तिवारी, श्याम आसरे मौर्य, अतुल पांडेय एवं राजकुमार, अपर नगर आयुक्त सविता यादव तथा मुख्य अभियंता आरके सिंह समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। महापौर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाअभियान के दौरान जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके।

पीएम के स्वागत की व्यापक तैयारी, पांच स्थानों पर होगा अभिनंदन

प्रख्यात फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button